आपको ये बात सुनकर आश्चर्य हो सकता है या हंसी आ सकती है, पर सच यही है।
जब हम छोटे थे, यानी करीब पांचवीं में रहे होंगे, तब तक केला खाने का हमारा स्टाइल बिलकुल देशी था। पहले हम केले को पूरा छील देते थे, फिर छीले हुए केले को पूरे हाथ से पकड़ते थे और धीरे धीरे खाते थे।
हम समझते थे कि केला ऐसे ही खाया जाता है। कई बार हाथ गंदा होता था या फिर केले से ही गंदा हो जाता था। कई बार केला पकड़ने में थोड़ी गड़बड़ हो जाती थी। केला हाथ से फिसल न जाए इसलिए हम कई बार केले को जोर से पकड़ लेते थे। केले पर जैसे ही मुट्ठियों का दबाव पड़ता था, बेचारा केला वहीं से टूट जाता था और नीचे गिर जाता था।
फिर हमने जब पहली बार केले को सभ्यता के अनुसार खाते देखा तो हमारी आंखें फटी की फटी रह गई। हमारी बुआ इलाहाबाद में पढ़ती थीं। घर से शायद वो दूसरी सदस्य थीं जिन्हें पढ़ने के लिए इतनी दूर भेजा गया था। जब वे पहली बार इलाहाबाद से लौट कर आईं तो साथ में बच्चों के लिए केला भी आया। उन्होंने केले को प्रचलन के हिसाब से छीला और खाना शुरू किया।
हमारे लिए ये अनोखी बात थी। जीवन में हम पहली बार देख रहे थे कि केले को बिना पूरा छीले भी खाया जा सकता है। हम फटी आंखों से बुआ को केला खाते देख रहे थे। हमें सचमुच समझ में नहीं आ रहा था कि केले को बिना पूरा छीले कैसे खा सकते हैं?
फिर बुआ ने हमें केला छीलने की वह आधुनिकतम तकनीक बताई जो अब तक हमारे दिमाग तक नहीं पहुंची थी। केले को नीचे से पकड़ो, उसे एक हिस्से से छीलो और छीलकर आधी दूरी पर लाकर छोड़ दो। फिर दूसरा एक तिहाई हिस्सा पकड़ो, और उसे भी वहीं लाकर छोड़ दो। फिर तीसरा हिस्सा भी आधे पर लाकर छोड़ दो। अब बिना छिले हिस्से को नीचे से पकड़ो और उपर से खाना शुरू करो।
इस तरह हमने केले को सभ्यता से खाना सीखा।